फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Article 370 removal historical step says swatantra dev singh

अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कार्य: स्वतंत्र देव

Sat, 10 Aug 2019 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Article 370 removal historical step says swatantra dev singh
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां के जनमानस को देश की मुख्य धारा में शामिल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जिस तरह से आम जनमानस के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं उससे सभी वर्गों का समुचित विकास हो रहा है। नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष का जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता बनाए जाएंगे और कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी। 

विज्ञापन


ये कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का। शनिवार को जिले में प्रथम आगमन पर हुए जोरदार स्वागत के दौरान वह बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्ती की जनता और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से स्वागत किया यह आने वाले समय में भाजपा के लिए शुभ संकेत है। स्वतंत्र देव का जिले की सीमा घघौवा के अटल बिहारी स्मृति द्वार पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी,चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट किया। 
विज्ञापन


छावनी तिराहे पर डॉ. घनश्याम सिंह व रामस्वाथ सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने राजा जालिम सिंह व रानी तलाश कुंवरी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, हरैया प्रमुख योगेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, देवेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हरैया की ओर बढ़ गया। हर्रैया में स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के हुजूम के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसको हटाने के लिए एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीशचंद्र सिंह, परशुरामपुर थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी गढ़वा विंदेश्वरी त्रिपाठी को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा के नेतृत्व में बड़ेवन टोल प्लाजा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान पुष्कर मिश्र, संतोष शुक्ला, सतीश सोनकर, संजय उपाध्याय, गोला श्रीवास्तव, गौतम यादव, चुनमुन लाल, मंजू श्रीवस्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मोहम्मद इद्रीश, कमरूलहुदा, दिनेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, मोहम्मद, ताड़क जायसवाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, शीला पाठक, भारती गुप्ता, माया गौड़, निसार अहमद, प्रशांत त्रिपाठी, प्रतीक निषाद, महेंद्र शंकर, चिंटू मिश्रा, लवकुश चौबे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, उपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पुराना आरटीओ चौराहे पर भाजपा के नगर महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान

विकास तुली, आलोक, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राजाराम चौधरी, राकेश पांडेय, प्रिंस पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, इंदू भूषण पांडेय, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed