{"_id":"5d6c023f8ebc3e93c4189abd","slug":"arrest-gorakhpur-news-gkp319883459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में 14 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में 14 गिरफ्तार
- मिश्रौलिया से पांच, मस्जिदिया से सात और करहिया गोसाई से दो की हुई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में रविवार को पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने बच्चा चोर के शक में चार पहिया वाहन से आए तीन युवक और युवती को घेर लिया था। युवक मौके से भाग निकले, जबकि युवति ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को चार पहिया वाहन से एक युवती तीन युवकों के साथ इटवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पहुंची। वहां लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया और तरह-तरह के सवाल करने लगे। इससे भयभीत तीनों युवक मौके से भाग निकले। इससे लोगों का शक और बढ़ गया और उन्होंने युवती पर सवालों की बौछार कर दी। मामला बिगड़ता देख युवती ने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विजय चौधरी निवासी गिरधरपुर, सलाहुद्दीन, मोहम्मद सलीम निवासी कलवारी नानकार, बृजेश कुमार व सुबास चन्द्र मिश्र निवासी मिश्रौलिया को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य घटना में ग्राम मस्जिदिया से पुलिस ने बच्चा चोर के शक में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की पिटाई कर रहे सुनील गुप्ता निवासी महादेव घुरहू, जाबेद निवासी खुखड़ी थाना त्रिलोकपुर, प्रिन्स गौतम, पवन गुप्ता, प्रभु विश्वकर्मा, रामबृक्ष, राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी मस्जिदिया को पकड़ा थाने ले गई। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने करहिया गोसाई से मतीउर्हमान व वसीम अहमद निवासी करहिया गोसाई को गिरफ्तार कर लिया। इन पर रिश्तेदारी से लौट रहे एक मानसिक रूप से कमजोर शख्स को बच्चा चोर कहकर पिटाई करने का आरोप है। थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर ने कहा कि गिरफ्तार 14 लोगों पर झूठी सूचना देने, अफवाह फैलाने व अनायास आरोप लगाकर मारने-पीटने का केस दर्ज किया गया है।