फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Annual sports programme of st. paul school

पीस हाउस चैंपियन, फेथ हाउस  उपविजेता

Thu, 24 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 24 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Annual sports programme of st. paul school
सेंट पाल स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह के उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
सेंट पॉल स्कूल के वार्षिक खेलकूद में पीस हाउस चैंपियन और फेथ हाउस उपविजेता बना। पीस हाउस को मार्च पास्ट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय के 36वें वार्षिक खेलकूद समारोह में ग्रुप ए में विशाल चंद्र यादव व कोमल सिंह सर्वश्रेष्ठ रहे। ग्रुप बी में आमिर शम्स व मुस्कान सिंह, ग्रुप सी में अश्विन लाल व सानिया, ग्रुप डी में शिवम यादव व निर्मला सिंह और ग्रुप ई में नीतीश यादव व निकिता वर्मन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन


चार गुणे 100 मीटर रिले रेस के ग्रुप ए में फेथ हाउस पहले, पीस हाउस दूसरे व करिज हाउस तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप बी में करिज हाउस ने बाजी मारी। पीस हाउस दूसरे व जोय हाउस तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में करिज हाउस प्रथम, पीस हाउस द्वितीय व जोय हाउस तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर ए डिवीजन बालक वर्ग में जितेंद्र चौहान सबसे तेज दौडे़। ऐश्ली किसपोड्ढट्टा दूसरे व विराट शाही तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कोमल सिंह ने अंकिता सिंह को हराया, तन्वी जायसवाल को तीसरा पुरस्कार मिला। बी डिवीजन में संदीप गहलोत, आमिर शम्स व बलवीर सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी डिवीजन के बालक  अश्विन लाल ने अश्विन किसपोड्ढट्टा व शाश्वत सिंह को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में सानिया ने सोनम गुप्ता व इशिता सिंह को हराया। 200 मीटर ग्रुप ए बालक वर्ग में विशाल यादव प्रथम, ऐश्ली किसपोड्ढट्टा दूसरे व अभिलाष सिंह तीसरे स्थान में रहे। बालिका वर्ग में कोमल सिंह अव्वल रहीं। गरिमा अग्रवाल को दूसरा व तन्वी को तीसरा स्थान मिला। शुभारंभ डॉ. विजाहत करीम ने किया। विजेताओं को सेंट पॉल के निदेशक गिरीश चंद्रा ने पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अमरीष चंद्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed