{"_id":"57e699ba4f1c1b4f5aa839b2","slug":"anm-give-injection-to-four-women-with-one-seeringe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सिरिंज से चार को लगाया इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सिरिंज से चार को लगाया इंजेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Sep 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल कौड़िया में एक ही सिरिंज से चार लोगों को इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। यह लापरवाही किसी प्राइवेट अस्पताल में नहीं बल्कि सरकारी अस्पताल में हुई है। जहां पर इसे लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाती है। एक शख्स ने सीएमओ से इसकी शिकायत की है, जिसके बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जंगल कौड़िया क्षेत्र के मैनाभागर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी सविता देवी गर्भवती हैं। पति के मुताबिक 31 अगस्त को जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र में वह पत्नी को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने ले गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद एएनएम ने एक ही सिरिंज से सविता समेत चार महिलाओं को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के तीसरे दिन ही वहां घाव हो गया। कुछ दिनों बाद जख्म बड़ा हो गया। उसे निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया।
डॉक्टर ने बताया कि एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाने के कारण इंफेक्शन हुआ है। प्रसूता 21 सितंबर से निजी अस्पताल में ही भर्ती है। अरविंद ने सीएमओ से जांच कराने को कहा। सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच एडिशनल सीएमओ को सौंपी गई है।