{"_id":"593ab55a4f1c1b831c9cb0f0","slug":"animals-are-shifted-till-march-in-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक चिड़िया घर में आ जाएंगे जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक चिड़िया घर में आ जाएंगे जानवर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में बन रहे चिड़िया घर में अगले साल मार्च तक जानवर आ जाएंगे। पहले चरण में शाकाहारी जानवर लाए जाएंगे और फिर उसके बाद शेर समेत दूसरे खतरनाक जानवर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता व विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था ने दावा कि 31 मार्च 2018 तक चिड़िया घर का ज्यादातर काम पूरा हो जाएगा और इसे आम लोगों के लिए खोला जा सकेगा।
समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि चिड़िया घर को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना बताया और कहा कि तेजी से काम कर इसे समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कहीं कोई दिक्कत आए तो इसकी जानकारी उन्हें तत्काल दी जाए। शासन से बात कर उसे सुलझाया जाएगा।
उन्होंने इंसेफे लाइटिस से बचाव के लिए संसाधनों की जांच कराने तथा पीएचसी, सीएचसी पर बने इंसेफे लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सीएमओ का मोबाइल नंबर लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सीएमओ को ईटीसी सेंटरों की जांच कराके उपकरणों की स्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता आदि की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कमिश्नर ने गांव में कुओं और हैंडपंपों में क्लोरीन डालने तथा सुअर बाड़ों की जांच कर 13 जून तक उसकी भी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कमिश्नर ने फ र्टिलाइजर कारखाने को संचालित करने के लिए अब तक हुए कामों की प्रगति भी जांची। एम्स के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गन्ना शोध संस्थान व अन्य विभागों के कार्यालय को जल्द स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने वनटांगिया गावों को राजस्व ग्राम घोषित कराने के लिए और तेजी से काम करने का निर्देश दिया और कहा कि वनटांगिया गांव में कैंप लगाकर वहां के लोगों को पेंशन, आय आदि के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। बैठक में गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के डीएम, सीडीओ समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे। संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी एए अंसारी ने किया।