{"_id":"5932c48d4f1c1b490dbdb512","slug":"amul-s-fresh-milk-is-now-avaliable-on-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर आज से मिलेगा अमूल का ताजा दूध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर आज से मिलेगा अमूल का ताजा दूध
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमूल दूध की लांचिंग की गई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया के सबसे बड़े ब्रांड अमूल का ताजा दूध आज से शहर की दुकानों पर उपलब्ध होगा। गोरखपुर में दस हजार लीटर से इसकी शुरुआत की जाएगी। तीन दिनों के बाद से 50 हजार लीटर दूध प्रतिदिन खपाने का लक्ष्य है। स्थानीय होटल में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए गुजरात को-आपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के जोनल इंचार्ज एनएस सिन्हा और बनास कंठा डेयरी के सीईओ संजय करमचंदा ने जानकारी दी।
जोनल इंचार्ज सिंन्हा ने बताया कि 500 एमएल में छह प्वाइंट फैट अमूल गोल्ड पाउच 26 रुपये और 500 एमएल में तीन प्वाइंट फैट अमूल ताजा 21 रुपये में उपलब्ध होगा। 230 एमएल दस रुपये और एक लीटर 51 रुपये में उपलब्ध होगा। 27 हजार करोड़ का टर्नओवर रखने वाला अमूल पूरे देश में दो करोड़ लीटर दूध की खपत करता है। गोरखपुर में अमूल दूध की बिक्री के लिए एक हजार दुकानों का पंजीकरण किया गया है। जोकि 1500 से 2000 तक बढ़ाया जाएगा। सीईओ करमचंदा ने बताया कि यूपी में पूर्वी हिस्सा कवर करने के मकसद से 300 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ में प्लांट लगाया है। ताकि गोरखपुर के लोगों को ताजा दूध मिल सके।
शुरुआत में यह पहली पाली में दिया जाएगा, लेकिन थोड़े दिनों के बाद दोपहर में भी इसकी सप्लाई की जाएगी। दूध के अलावा 200 ग्राम दही 15 रुपये, 400 ग्राम दही 28 रुपये और एक किलो दही 55 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यही नहीं, सादा छाछ 11 रुपये, मसाला छाछ 10 और 5 रुपये में भी उपलब्ध होगी। बड़ी दुकानों के लिए अमूल 6 लीटर पैक का दूध भी मुहैया कराएगा। करमचंदा ने बताया कि कानपुर में भी 30 एकड़ में 200 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाया जाएगा। इस मौके पर यूपी आपरेशन इंचार्ज कमराज आर चौधरी, बीएम नीलाभ चौधरी, शांतनु आदि मौजूद रहे।