फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amla product in khaadi mahotsav

खादी महोत्सव में प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादों की धूम

Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amla product in khaadi mahotsav
स्टॉल पर आवंला अचार खरीदते लोग। - फोटो : Amar Ujala
टाउनहाल में चल रहे खादी महोत्सव में प्रतापगढ़ के आंवला प्रोडक्ट छाए हुए हैं। शहरवासियों की अच्छी तादाद इन स्टॉलों पर उमड़ रही है। मधुमेह रोगियों के लिए शुगर फ्री आंवला के लड्डू, बर्फी, जूस, खट्टी-मीठी कैंडी समेत दूसरे उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत लोगों की जेब पर ज्यादा असर भी नहीं डाल रही है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ से आए माया ग्रामोद्योग के दीपू मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़ के आंवला प्रोडक्ट की पूरी दुनिया में धाक है। वहां की मिट्टी और मुफीद मौसम की वजह से वहां के आंवला सौ फीसदी नेचुरल होते हैं। दीपू ने बताया कि महोत्सव में आने वाले लोगों को आंवले की मिठाई से लेकर मुरब्बा, कैंडी, रस, पाउडर, अचार, सिरका, चटनी, जैम समेत अन्य प्रोडक्ट पसंद आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग विशेष तौर पर सूखे मेवे के साथ तैयार आंवला बर्फी, लड्डू, सादी कैंडी, सुपर कैंडी, बेल कैंडी, अमरूद कैंडी, जूस समेत जामुन के जूस की है।
विज्ञापन


इनके अलावा लोगों को आंवला, लाल मिर्च, हरी मिर्च, आम, मिश्रित, अदरक, लहसुन, नींबू और गाजर के अचार भी लोग को भा रहे हैं। आंवला के इन उत्पादों की कीमत एक किलो की 140 और आधा किलो की 80 रुपये के आसपास है। इस वजह से भी इनकी मांग ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed