फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah examines election preparations in Gorakhpur

शाह ने गोरखपुर में लिया चुनावी तैयारियों को जायजा, कहा- विपक्ष की कमजोरी को अपनी मजबूती बनाएं

Mon, 29 Apr 2019 02:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah examines election preparations in Gorakhpur
गोरखपुर पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार की देर रात तीन मंडलों की 13 लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियां परखीं। रात 9.30 बजे से होटल क्लार्क्स इन में अमित शाह ने लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्ष से हर सीट के सामाजिक, राजनीतिक और जातीय समीकरण की जानकारी ली। साथ ही विपक्ष की मजबूती के साथ कमजोरी पर चर्चा की। उन्होंने विपक्ष की कमजोरी को ही अपनी मजबूती बनाकर चुनाव जीतने का मंत्र भी दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने गोरखपुर सहित 12 सीटें जीती थीं। इसलिए छठवें और सातवें चरण का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। इसको देखते हुए ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए हैं। अमित शाह ने खास करके गठबंधन के प्रत्याशी की चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि इस बार क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटें जीतने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ से भी मजबूत प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बूथ स्तरीय प्रबंधन को मजबूत बनाकर काम करें और भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के साथ मतदाता सूची का सत्यापन कराया जाए। हर परिवार के पास मतदाता पर्ची पहुंचे, यह भी देख लें। हर स्तर पर सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार की ताकत पर जनता को भरोसा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता को बताएं कि मोदी सरकार ही देश को मजबूत बना सकती है। आतंकियों का खात्मा कर सकती है। ऐसा विश्वास जनता में है। अब जरूरत मतदान प्रतिशत बढ़ाने की है। गर्मी में मतदाता घर से निकलें और निश्चित मतदान करें, यह व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। ज्यादा मतदान हमेशा भाजपा के पक्ष में होता है।

सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मांगें समर्थन

जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क बनाएं रखें। मोदी सरकार का इरादा 2022 तक सबको पक्का मकान देने का है। किसान और व्यापारियों को पेंशन दी जाएगी। मोदी सरकार के कामकाज से जनता खुश है, फिर भी डटकर काम करना है। बूथ जीतकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाना है। जो लोग नाराज हैं, उन्हें भी मनाकर साथ लेकर चलें।

पीएम की जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में 12 और 19 मई को मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता चुनाव प्रचार करने आएंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक हो, इस पर अभी से काम करना है। पदाधिकारी, कार्यकर्ता हर बूथ पर मतदाता के घर-घर जाएं और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगे।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन करके प्रतापगढ़ जाएंगे
भाजपा नेताओं का कहना है कि बैठक देर रात तक चली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर सकते हैं। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तीन चरणों में बैठक करके चुनावी तैयारियों की जानकारी ली
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 13 लोकसभा क्षेत्रों की बैठक तीन चरणों में की। पहले चरण में संयुक्त संबोधन हुआ, फिर छह लोकसभा क्षेत्र के सांसद, मंत्री, विधायक, संयोजक, प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय महामंत्री संगठन से बातचीत की। इस दौरान सात लोकसभा क्षेत्रों में पदाधिकारी बैठक हॉल से बाहर रहे। बाद में सात और लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

सीएम ने किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार रात करीब 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने अमित शाह का स्वागत किया, फिर नेता होटल पहुंचे। होटल के मालिक और उद्यमी पवन बथवाल ने भी बुके भेंट करके अमित शाह का स्वागत किया।

ये हैं लोकसभा क्षेत्र
गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, बलिया और घोसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed