फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   airindia flight gorakhpur to loucknow

गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

Sat, 03 Aug 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
airindia flight gorakhpur to loucknow
गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। क्षेत्रीय उड़ान के तहत जल्द ही एयर इंडिया की गोरखपुर से लखनऊ के लिए वायु सेवा शुरू हो सकती है। दिल्ली के बाद एयर इंडिया लखनऊ के लिए भी अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसी तरह गोरखपुर से दिल्ली के लिए विमान कंपनी इंडिगो एक और उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। दोनों विमान कंपनी ने 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे विंटर शेड्यूल में अपनी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। समय सारिणी तैयार हो गई है। इनमें से लखनऊ की उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की मंजूरी मिल सकती है जबकि इंडिगो की दिल्ली की उड़ान में थोड़ी पेंच है।
इंडिगो ने देर शाम को दिल्ली के लिए अपनी सेवा शुरू करने का प्लान दिया है। जबकि एयरफोर्स की तरफ से अभी तक शाम पांच के बाद उड़ान भरने की एयरपोर्ट प्रशासन को मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा टर्मिनल पर जगह नहीं होना भी एक बड़ी समस्या है। एयरपोर्ट से आठ उड़ानें होती है जबकि टर्मिनल की क्षमता सौ यात्रियों के ही बैठने की है।
विज्ञापन

गोरखपुर से दिल्ली के लिए अभी स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर इंडिया की तीन उड़ाने हो रही हैं। इनके अलावा मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दो उड़ान और इंडिगो की बंगलूरू के लिए एक उड़ान। एक अगस्त से इंडिगो ने अपनी कोलकाता और हैदराबाद की उड़ान एक महीने के लिए बंद कर दी। एक सितंबर से दोनों उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed