फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   after jee mains 2019 himanshu gaurav perform excellent in cbse board exam

हिमांशु ने फिर लहराया परचम, जेईई मेन के बाद सीबीएसई में मारी बाजी

Thu, 02 May 2019 08:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
after jee mains 2019 himanshu gaurav perform excellent in cbse board exam
हिमांशु गौरव सिंह

जेईई मेन में परचम लहराने के बाद गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी अपना झंडा गाड़कर इलाहाबाद जोन को टॉप किया है। एकेडमिक हाइट्स के छात्र हिमांशु गौरव सिंह ने सीबीएसई बोर्ड के इंटर परीक्षा में 99 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आरपीएम कुसम्ही ब्रांच के छात्र कुलदीप को 97.6 फीसद अंक मिला है। जेईई मेन के टॉपर और सीबीएसई बोर्ड में 99 फीसदी अंक हासिल करने वाले हिमांशु की पढ़ाई गोरखपुर से हुई है। पिता लवकुश सिंह कौशांबी के राजकीय पालीटेक्निक में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष हैं। हिमांशु की सफलता से गदगद लवकुश कहते हैं कि बेटे से माता-पिता की पहचान हो, यह कौन नहीं चाहता। 

विज्ञापन


बता दें कि हिमांशु गौरव सिंह आइआइटी सहित देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले को आयोजित साझा प्रवेश परीक्षा के पहले चरण जेईई मेन में 100 एनटीए स्कोर करते हए उत्तर प्रदेश टॉप किया था। हिमांशु का नाम उन 24 मेधावी छात्रों की सूची में शामिल है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर किया है। उत्तर प्रदेश से महज दो छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल को दिया है। हिमांशु का इरादा आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करना है। इसके बाद उसकी रिसर्च करने की योजना है। 10 वीं में हिमांशु ने 10 सीजीपीए हासिल किए थे। एकेडमिक हाइट्स स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार ने हिमांशु को बेहतरीन रैंक लाने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed