फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   demonetisation

बैंक और एटीएम पर लगी रही कतार 

Thu, 31 Aug 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 31 Aug 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
demonetisation
बैंक रोड़ स्थित एसबीआई के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
शुक्रवार को आरबीआई से स्टेट बैंक के अलावा अन्य कुछ बैंकों को करीब 100 करोड़ रुपये आने के बाद शनिवार को बैंकों और एटीएम की स्थिति  बेहतर रही। इससे सुबह से ही बैंकों और एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। करेंसी चेस्ट से करीब 11 बजे कैश मिलने से बैंकों में काम शुरू होने में देरी हुई और लोगों को इंतजार करना पड़ा। आरबीआई के शनिवार को बंद रहने से रविवार को बहुत सारे बैंकों के एटीएम के बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन


नोटबंदी से रकम के लिए किल्लत झेल रहे लोगोें को बैंकों और एटीएम से राहत रही। हालांकि कुछ एटीएम दिन भर सूखे ही रहे। वहीं बैंकों ने एटीएम में कैश फिलिंग की जगह बैंकों में कामकाज करने को तवज्जो दी। दरअसल, 1000 और 500 के नोट बदलने की व्यवस्था खत्म होने के बाद अधिकतर बैंक अपने खाताधारकों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को बगहा बाबा मंदिर रोड स्थित आईसीआईसीआई, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक के एटीएम सुबह से शाम तक बंद रहे। हालांकि बैंक रोड स्थित एचडीएफसी, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी रही। 
विज्ञापन

कल दोपहर बाद स्थिति होगी सामान्य

शनिवार और रविवार लगातार दो दिन रिजर्व बैंक बंद होने से बैंकों में सोमवार दोपहर बाद तक करेंसी का संकट बने रहने की संभावना है। स्टेट बैंक के एजीएम अमर सिंह ने कहा कि एसबीआई को शुक्रवार को जो भी रकम मिली थी, उससे शनिवार को बैंक और एटीएम की स्थिति अच्छी रही। रविवार को तो बैंक बंद रहेगा, लेकिन मुख्य शाखा समेत कुछ अन्य एटीएम से लोग कैश निकाल सकेंगे। हालांकि सोमवार को दोपहर बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में करेंसी की बनी हुई है किल्लत

पंजाब नेशनल बैंक समेत करीब-करीब सभी बैंकों में करेंसी की किल्लत बनी हुई है। इससे सभी बैंक अपने खाताधारकों को सप्ताह में 24 हजार रुपये निकालने की सुविधा भी नहीं दे पा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को कहना है कि आरबीआई से मिली रकम को सभी शाखाओं के बीच बांटी गई है। इसी रकम से शाखाओं को काम चलाना है। ऐसे में सभी को 24 हजार रुपये दे पाना संभव नहीं है। आने वाले चार पांच दिनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना है।

निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को किश्तों में वेतन

करेंसी की किल्लत से बैंक द्वारा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को किश्तों में वेतन दिया जाएगा। निगम के कर्मचारियों ने देशहित में इसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया है।  शनिवार को नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भ्रष्टाचार, कालाधन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार के फैसले की सराहना की गई और पूरा सहयोग देने का निर्णय लिया गया। कौशल शुक्ल ने कहा कि इलाहाबाद बैंक के मैनेजर ने बताया है कि उनके पास वेतन का 32 लाख रुपये मिल गया है, फिर भी प्रत्येक कर्मचारी को पहली किश्त में मात्र छह हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जल्द पूर्ण वेतन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। सोमवार से वेतन दिया जाने लगेगा। बैठक में टोनी पांडेय, रविंद्र कुंवर, अशोक पाठक, शक्ति, प्रकाश मिश्रा, रामआधार दास, रुदल यादव, विनोद श्रीवास्तव, शेषनाथ पांडेय समेत अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed