फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   after chawkidar death road jam

चौकीदार की मौत पर हंगामा, हाइवे जाम कर प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
after chawkidar death road jam
कैंपियरगंज में जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस।
चौकीदार की मौत पर हंगामा, हाइवे जाम कर प्रदर्शन
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। इलाके के चौकीदार राजाराम (45) की हादसे में मौत होने पर हंगामा हो गया। रविवार की शाम 5:30 बजे के करीब ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हरनाथपुर तिराहे के पास जाम लगा दिया। उनकी नाराजगी इस बात के लेकर ज्यादा थी कि पुलिस अपने ही चौकीदार को नहीं पहचान सकी और लावारिस में भर्ती करा दिया। परिजन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और शव दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम की खबर पाते ही एसडीएम मनोज तिवारी, कैंपियरगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी मांगें मानने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। लेकिन शाम 7:30 बजे ग्रामीण फिर सड़क के किनारे जमा हो गए। मौके पर अफसर डेढ़ सेक्शन पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। जैसे तैसे देर रात तक आवागमन चलाया जा रहा था।
लक्ष्मीपुर निवासी राजाराम चौकीदार थे और 20 अगस्त की रात पनियरा मार्ग पर स्थित भौराबारी जंगल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। लावारिस होने की वजह से शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया गया था। इधर, राजाराम की तलाश में जुटे परिजन थाने पहुंचे तो वहां शव मोर्चरी में होने की जानकारी मिली। मेडिकल जाने के बाद परिजनों ने शिनाख्त कर
विज्ञापन

एक घंटे पूरी तरह ठप रहा आवागमन
जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कुछ वाहनों को डायवर्ट कर निकालने की कोशिश की गई लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। शाम 6.35 बजे आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। बाद में एक किनारे से गाड़ियों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed