फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   advocate death in channel

नाले में मिला अधिवक्ता का शव

Wed, 04 Dec 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
advocate death in channel
गोड़धोईया नाले में अधिवक्ता का शव मिला
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास रोड स्थित गोड़धोईया नाले में मंगलवार की सुबह अधिवक्ता दिवाकर कुमार (27) का शव मिला। वह बाहक से निकले थे। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए शाहपुर थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को पुलिस हादसा ही मान रही है। मौके पर हादसे से संबंधित कई साक्ष्य भी मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक मोहनापुर निवासी रामसेवक के पुत्र दिवाकर कुमार दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। सोमवार की शाम 7:30 बजे के करीब घर से वह दोस्त के वहां बहूभोज में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। हड़हवा फाटक के गोल्डेन लॉन में कार्यक्रम आयोजित था। असुरन पर बाइक खड़ी कर वह अधिवक्ता मित्र गोविंद गौतम के साथ कार्यक्रम में गए थे। वापसी के दौरान असुरन से गोविंद अपनी बाइक से तारामंडल बुद्ध विहार पार्ट सी के लिए चले गए। पुलिस के मुताबिक दिवाकर बाइक से कौवाबाग होते हुए पादरीबाजार के लिए चले थे और रास्ते में पुलिया के नीचे बाइक लेकर चले गए। चार फिट नीचे कीचड़ में बाइक समेत जाने की वजह से वह उठ नहीं पाए और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि डूबने और चोट लगने से ही मौत हुई।
विज्ञापन

उधर रात एक बजे के करीब छोटे भाई दिनकन ने फोन किया तो पता चला कि मोबाइल फोन बंद था। फिर उन्होंने उनके सगे संबंधियों को फोन किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह भाई की तलाश में निकले और मैरिज हाउस पहुंचे, फिर कौवाबाग चौकी पर गए तो पता चला कि एक बाइक सवार का शव नाले में मिला है। वह वहां पर पहुंचे तो पहचान कर ली। तीन भाइयों में मृत अधिवक्ता दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की ओर से दी गई तहरीर में हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि किसी से दुश्मनी का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अधिवक्ता की मौत हादसे से हुई है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed