{"_id":"5777d6b74f1c1ba95c79bc81","slug":"admission-in-pg-courses-begin-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ पीजी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ पीजी प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक प्रवेश के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शनिवार से परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन एमएससी जुलोजी और एमकॉम की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू हुई और पहले दिन ही जुलोजी में परास्नातक की सभी जनरल सीटें फुल हो गईं। जबकि एमकॉम में पहले दिन 82 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञान संकाय के डीन और जुलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को अनारक्षित वर्ग में 138 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 से 12 बजे के बीच बुलाया गया था। जबकि इसी वर्ग के प्रतीक्षा सूची में 122 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 12 से दो बजे तक बुलाया था। पहले ही दिन 24 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिससे जनरल के निर्धारित सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया।
एमकॉम के प्रवेश संयोजक प्रो. आनंद सिंह ने बताया कि शनिवार को अनारक्षित वर्ग में 124 अंक, ओबीसी में 108 अंक, एससी में 90 अंक और एसटी में 112 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थी आमंत्रित थे। इसमें प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद 82 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अनारक्षित वर्ग में 45, ओबीसी में 20, एससी में 15 और एसटी में दो अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।