फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   admission in B.sc maths from 9th of july

बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसिलिंग नौ से

Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
admission in B.sc maths from 9th of july
बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसिलिंग नौ से
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएससी भाग एक (गणित एवं जीव विज्ञान संवर्ग) में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को जारी कर दिया। नौ जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया दीक्षा भवन में सुबह 11 बजे दोपहर दो बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक दीक्षा भवन में पहुंचना है। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरी शरण ने बताया कि अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अधिभार प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति लेकर प्रवेश के लिए उपस्थित हों। प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। जीव विज्ञान संवर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश दीक्षा भवन के भूतल पर स्थित कमरा नंबर 101 और गणित संवर्ग का प्रवेश कक्ष संख्या 102 में होगा।
बीएससी (गणित) प्रवेश कार्यक्रम
नौ जुलाई - 225 या उसके अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी
ईडब्लूएस- 163 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी
10 जुलाई - ओबीसी (मुख्य सूची) 229.5 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले
ओबीसी प्रतीक्षा सूची- 219 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले
क्षैतिज आरक्षण- समस्त
11 जुलाई- एससी संवर्ग में 177 या इससे अधिक हासिल करने वाले अभ्यर्थी
एसटी संवर्ग- 162 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले
बीएससी (जीव विज्ञान)
10 जुलाई - अनारक्षित वर्ग में 223 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले
10 जुलाई- ईडब्लूएस संवर्ग में 180 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले
11 जुलाई- ओबीसी वर्ग में 207 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले
एससी संवर्ग में 174 या उससे अधिक, एसटी संवर्ग में 162 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed