फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration is in pressure due to VIP tour

ढाई दशक बाद वीआईपी प्रेशर से ‘उबला’ प्रशासन

Wed, 20 Jul 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Administration is in pressure due to VIP tour
फर्टिलाइजर रैली स्‍थल का निरीक्षण करते आईजी लॉ एंड ऑर्डर एचआर शर्मा। साथ में कमिश्नर, डीएम, डीआईजी, एसएसपी व अन्य । - फोटो : Mahesh Kumar
ढाई दशक बाद एक साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत कई विभागों के केंद्रीय मंत्री, इन सभी की सुरक्षा में तैनात भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था और कई जिलों की पुलिस, आरएएफ, पीएसी आदि के इंतजाम को लेकर प्रशासनिक महकमे की हालत खराब है। गाड़ियों के इंतजाम से लेकर उनके ठहरने तक की व्यवस्था को लेकर प्रशासन हलकान है। पिछले सप्ताह भर से सुबह से बैठकों और कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण का जो दौर शुरू हो रहा है वह आधी रात तक चल रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले ऐसी स्थिति 1989 में बनी थी। मौका था पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इंजीनियरिंग कालेज में प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई विभागों के केंद्रीय और राज्यमंत्री के अलावा तमाम विभागों के अफसरों के साथ बैठक का । इसके बाद नरसिम्हा राव, अटल बिहारी बाजपेयी समेत कई प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तो तमाम मौकों पर आए पर उनके इंतजाम आदि को लेकर प्रशासन इतने तनाव में नहीं था जितना प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर है। तीन दिन पहले आई प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना ने प्रशासन और पुलिस के अफसरों के माथे पर और बल ला दिया है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस समेत तमाम गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एनएसजी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के अफसर जमे हुए हैं। बाकी बचे गेस्ट हाउस और होटलों में प्रदेश भर से ड्यूटी में आए अफसरों और भाजपा नेताओं को ठहराया गया है। बावजूद इसके अब भी कमरों और गाड़ियों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर दबाव बना हुआ है। यह स्थिति तब है जब आरएएफ और पीएसी को विभिन्न स्कूलों में ठहराया गया है और उन्हीं की तरफ से उनके भोजन आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed