{"_id":"5cd1f0c1bdec22077d5bdf68","slug":"aditi-got-second-rank-in-country-in12th-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से पढ़ने वाली शहर की अदिति को बारहवीं कॉमर्स में देशभर में दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से पढ़ने वाली शहर की अदिति को बारहवीं कॉमर्स में देशभर में दूसरी रैंक
Wed, 08 May 2019 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
माता-पिता व भाई के साथ अदिति
- फोटो : अमर उजाला
मेयो गर्ल्स स्कूल अजमेर राजस्थान से बारहवीं की पढ़ाई करने वाली गोरखपुर की अदिति छापड़िया ने 99.50 फीसदी मार्क्स हासिल करके कॉमर्स संकाय में आल इंडिया की दूसरी रैंक हासिल की है। अदिति छापड़िया को 400 में 398 मार्क्स मिले हैं।
विज्ञापन
अदिति का इरादा स्टीफन कॉलेज या फिर लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्ली से इकोनॉमिक्स ऑनर्स करने का इरादा है। परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अदिति पीएचडी करेंगी, फिर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया को बनाया ज्ञान का जरिया
कक्षा आठ की पढ़ाई एलएफएस धरमपुर से करने वाली अदिति छापड़िया ने सोशल मीडिया को दोस्त बनाया है। अदिति का कहना है कि पढ़ाई से मन भर जाता है तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लेती हैं।
विज्ञापन
15 से 20 मिनट तक फेसबुक, ट्विटर, स्नैप चैट और इंस्टाग्राम पर जाकर देश, दुनिया की जानकारी हासिल करती हैं। ऐसा करने से ज्ञान मिलता है। साथ ही तनाव दूर होता है। इसका इस्तेमाल मनोरंजन के रूप में किया जा सकता है। पढ़ाई के लिए अदिति ने कोचिंग नहीं की है। सारा फोकस सेल्फ स्टडी पर रहा है।
धागा कारोबारी पिता आशीष छापड़िया और समाज सेविका मां सीमा छापड़िया ने छोटी बेटी अदिति को नवीं कक्षा से हॉस्टल में डाल दिया। अदिति को इकोनॉमिक्स पसंद थी। इस कारण इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। कॉमर्स संकाय में दाखिला लिया और दसवीं में 98 फीसदी मार्क्स हासिल करके राजस्थान टॉप किया। अब 99.50 फीसदी मार्क्स हासिल करके कॉमर्स संकाय से देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इससे बेतियाहाता स्थित सर्राफ रेजिडेंसी में रहने वाला कारोबारी परिवार गदगद है। बड़े भाई और मुंबई से एमबीए कर रहे शिखर छापड़िया ने भी बड़ी उपलब्धि पर बहन को बधाई दी। साथ ही मुंह मीठा कराया। अदिति का पुश्तैनी मकान संतकबीरनगर के गोला बाजार में भी है, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।
खेल में भी अव्वल
अदिति खेल में भी माहिर हैं। वह बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। हास्टल में रहकर पढ़ाई के बीच ही अदिति ने जिम ज्वाइन किया था। मेधावी अदिति को राजनीति नहीं पसंद है। खाली समय में किताबें भी पढ़ती हैं।
टॉपर के टिप्स
- पढ़ाई को घंटे में न बांधें और जब अच्छा माहौल मिले पढ़ लें।
- मैथ, एकाउंट की पढ़ाई समय से पूरी करें। रिवीजन का पर्याप्त मौका जरूरी।
- माता-पिता के दबाव में पढ़ाई से बचें। खुद पर विश्वास के साथ आगे बढ़ें।
अदिति का स्कोर कार्ड
सब्जेक्ट मार्क्स
अंग्रेजी 98
इकोनॉमिक्स 100
कॉमर्स 100
एकाउंट 100