{"_id":"5d1e611b8ebc3e3cd07a3498","slug":"action-on-accused-gorakhpur-city-news-gkp3126937143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी को चाकू मारने के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी को चाकू मारने के आरोपी का शांतिभंग में चालान
Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलरिहा(गोरखपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलरिहा(गोरखपुर)
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shutterstock.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के बरगदही में रुपये के लेनदेन के विवाद में नर्तकी को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने महज शांतिभंग में चालान कर अपना काम पूरा कर लिया। नर्तकी कोलकाता की रहने वाली है। संचालक के दहशत में उसने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने भी इस मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई करने की जगह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोहम्मद बरवां निवासी वीरेंद्र सात वर्षों से आर्केस्ट्रा चलाता है। उसके आर्केस्ट्रा में चार लड़कियां नर्तकी के रूप में काम करती हैं। चारों लड़कियां गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में किराए के मकान में रहती हैं। नर्तकी का कहना है कि उसका 45 हजार रुपया आर्केस्ट्रा के मालिक वीरेंद्र ने नहीं दिया है। उसका आरोप है कि बुधवार की रात में प्रोग्राम से लौटने के बाद बाकी रुपये मांगने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जरूर किया लेकिन कड़ी कार्रवाई की जगह शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन