फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident

डोली उठने से पहले भसुर की अर्थी उठी, टाली गई शादी

Wed, 26 Jun 2019 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
accident
डोली उठने से पहले भसुर की अर्थी उठी, टाली गई शादी
विज्ञापन

गोरखपुर। खुशियों का माहौल था। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे परिवार के घर में अचानक दूल्हे के भाई की मौत की खबर से गगहा के कहला गांव में सब कुछ मातम में बदल गया। दरअसल, उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय और उनके दोस्त मुन्ना गिरी (दूल्हा रवि के भाई) की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस कारण शादी टालनी पड़ी। बारात उत्तराखंड के उधमपुर नगर से गगहा के कहला गांव आनी थी।

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के कहला गांव निवासी रामजनम गिरी की बेटी श्वेता गिरी की शादी बुधवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित सुभाष नगर वार्ड नंबर आठ निवासी रवि गिरी से होनी थी। मंगलवार की रात में ही बरात उधमसिंह नगर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। दूल्हे रवि गिरी के भाई मुन्ना गिरी अपने दोस्त और उत्तराखंड सरकार में शिक्षामंत्री के बेटे अंकुर पांडेय व एक अन्य दोस्त ज्ञानेंद्र के साथ एक ही गाड़ी में सवार हो गए। बरेली में फरीदपुर कस्बे से पहले फ्यूचर कॉलेज के पास ट्रक ने गाड़ी को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में अंकुर पांडेय और मुन्ना गिरी की मौत हो गई, जबकि ज्ञानेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed