फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abouse from leady in city

नौकरी से लौट रही युवती का हाथ पकड़ कर खींचा

Thu, 01 Aug 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
abouse from leady in city
ऑफिस से लौट रही स्कूटी सवार युवती से छेड़खानी
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के आजाद नगर के पास ऑफिस ड्यूटी से लौट रही युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। आरोप है कि मनचलों ने बीच राह उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की भी कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर राहगीर एकत्र होने लगे तो मनचले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
आजाद नगर के पास रहने वाली युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। मंगलवार की शाम वह आफिस से स्कूटी से घर लौट रही थी। घर के पास पहुंची थी कि बाइक सवार दो युवक आगे-पीछे होने लगे। युवती बचकर घर निकलना चाहती थी कि इसी बीच युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। फिर युवती का हाथ पकड़ कर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मनचलों ने घर में घुसकर की छेड़खानी
गोरखपुर। गगहा इलाके के हाटा बाजार में बुधवार को दिन में मनचलों घर में घुस कर किशोरी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसकी मां आ गई, जिसके बाद शोहदे फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बुधवार की सुबह ग्यारह बजे के करीब हुई। मां बाजार चली गई और इसी बीच दो मनचलों ने घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed