फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aagnawadi worker go to lucknow.

धरने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर लखनऊ रवाना

Mon, 26 Sep 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
aagnawadi worker go to lucknow.
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : rajesh
 अपनी मांगों को लेकर 25 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर सोमवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय पर डटी रहीं। इस दौरान कई कर्मचारी नेता भी वहां पहुंचे और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर लड़ाई में वे भी साथ हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि 25 दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके सरकार नहीं सुन रही। नारी सम्मान की बात करने वाले मुख्यमंत्री को सड़कों पर महिलाओं का हुजूम नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


वे यह भूल गए हैं कि प्रदेश में चार लाख आंगनबाड़ी और चार लाख सहायिकाएं कार्यरत हैं। हर किसी के परिवार में अगर पांच वोटर भी मान लिया जाए तो 40 लाख मतदाता इस सरकार की नींव हिलाने के लिए काफी होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद शाम को आंगनबाड़ी वर्कर ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गईं। 27 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed