{"_id":"579e1a984f1c1b5f7b2b8a2b","slug":"aaditynath-has-been-shown-as-singham-in-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर वार में आदित्यनाथ बने सिंघम, अयूब पर मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर वार में आदित्यनाथ बने सिंघम, अयूब पर मारा झपट्टा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
योगी को सिंघम बनाकर प्रदर्शन करते भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्याक मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में एक बार फिर शुरू हुआ पोस्टर वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने पोस्टर लेकर पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब के खिलाफ प्रदर्शन किया। पोस्टर में महंत आदित्यनाथ को सिंघम बने दिखाया गया है। सिंघम बने महंत पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब को दौड़ा रहे हैं। वे जान बचाकर भाग रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन में लहराए गए पोस्टर में लिखा है अबकी बार योगी सरकार। उसके नीचे एक तरफ लिखा है कि यूपी के सिंघम। यूपी को पाकिस्तान बनने से सिर्फ योगी ही रोक सकते हैं। इस प्रदेश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इस तरह का पोस्टर लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद, ने कहा कि डॉ. अयूब आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर के गंभीर अपराध किया है। उनके अस्पताल में किडनी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। दूसरे पर आरोप लगाने वाले को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
शमीम अहमद ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस पीस पार्टी के नेता महंत आदित्यनाथ की लोकप्रियता से घबरा गए हैं, इस नाते अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में नवी हसन, रजीम अहमद, रियाज अहमद, निजामुद्दीन, जावेद अहमद, मनौवर, सलीम अहमद, इश्तेयाक अहमद आदि थे।