फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a team of nagar nigam check non woven polythin in many shops

नन वोवन कैरी बैग के खिलाफ चला अभियान

Sat, 27 Feb 2016 02:02 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
a team of nagar nigam check non woven polythin in many shops
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के साथ ही जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गोलघर में नन वोवन बैग (कपड़े के सामान दिखने वाले पॉलिथीन बैग) और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ के पांच दुकानदारों से 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


पॉलिथीन ही नहीं नन वोवन कैरी बैग भी प्रतिबंध के दायरे में हैं। शासनादेश के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गोलघर इलाके में इनके खिलाफ अभियान चलाया। फुटपाथ पर जेनरेटर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। दरअसल कुछ दिन पूर्व शासन के आदेश के बाद नगर निगम ने शहर में बिक रहे पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। कुछ दिन अभियान चलाने के बाद इसे बंद कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई संबंधी निर्देश न होने का हवाला दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को एडीएम सिटी बद्रीनाथ सिंह की अगुवाई में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गोलघर इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को नन वोवन कैरी बैग के इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई। कहा कि यह बैग भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर दुबारा इसका इस्तेमाल करता पाया गया तो जब्ती के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र, सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह भी थे। रबीश चंद्र ने बताया कि इस दौरान फुटपाथ पर जेनरेटर रखने वाले और अतिक्रमण करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन ही नहीं प्लास्टिक से बने तमाम कैरी बैगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिर्फ कागज, जूट और कपड़े के बने बैग ही इस्तेमाल ही मान्य किए गए हैं।
-राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed