फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man was killed in Gulriha

गला दबाकर युवक की हत्या

Fri, 31 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 31 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
A man was killed in Gulriha
Murder
गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा गांव के करमहिया टोला निवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। नरायनपुर गांव के पास एक गड्ढे में गुुरुवार को उसका शव मिला। उसके मुंह से झाग और खून निकल रहा था। बुधवार रात वह घर से जरूरी काम बताकर निकला था। पुलिस ने पास से ही उसकी साइकिल भी बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नरायनपुर गांव के पास दुर्गंध आने पर लोग उस ओर गए तो गड्ढे में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई और लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। पुलिस भी खबर पाकर मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा गांव के करमहिया टोला निवासी रामनगीना निषाद (30) पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई। वह खेती करता था। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे घरवालों ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से जरूरी काम बताकर निकला था। वह कहां जा रहा है, यह किसी को नहीं बताया। उसके पास से पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद किया है। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सहजनवा की युवती की संदिग्ध हाल में मौत
गुदनूपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह एक नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल पक्ष के लोग जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं वहीं युवती के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। गोरखपुर के सहजनवा थानाक्षेत्र के भिटिया निवासी रमाशंकर मिश्र ने करीब तीन वर्ष पहले अपनी बेटी शिवनन्दनी की शादी परशुरामपुर के गुदनूपुर निवासी उदयभान मिश्र के बेटे प्रवीण से की थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी सुनन्या भी है। रमाशंकर मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवनन्दनी के ससुराल वाले बार-बार दहेज की मांग करते रहे। इसी खुन्नस में बृहस्पतिवार भोर में उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed