फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man injured in rto office during driving test

आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग टेस्ट से हड़कंप

Thu, 05 Jan 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jan 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
A man injured in rto office during driving test
driving training
आरटीओ दफ्तर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएल बनवाने पहुंचे एक अनट्रेंड युवक को टेस्ट के लिए मारुति 800 चलाने को दे दी गई। गियर डालते ही गाड़ी इधर-उधर भागने लगी। इससे युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को बड़हलगंज के बौरिया खखाइचखोर निवासी नागेंद्र परमानेंट डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने आरटीओ दफ्तर पहुंचा। परमानेंट डीएल अनुभाग के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे नागेंद्र से परिसर में चार पहिया गाड़ी चलाकर दिखाने को कहा। इसके बाद आरटीओ दफ्तर के कर्मचारी ने बिना किसी प्रारंभिक परीक्षण के नागेंद्र को मारुति 800 की स्टेयरिंग थमा दी। गियर डालते ही नागेंद्र ने संतुलन खो दिया और गाड़ी इधर-उधर भागने लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान नागेंद्र ने दफ्तर में किसी काम से आए खोराबार निवासी चंदन सिंह को टक्कर मार दी। हालांकि गाड़ी में मौजूद कर्मचारी ने सतर्कता दिखाते हुए हैंडब्रेक लगा दिया, वरना कई लोग घायल हो सकते थे। लेकिन फिर भी चंदन के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह गिर पड़े। बाद में आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने कर्मचारियों से प्राथमिक इलाज कराकर घायल को घर भेजवा दिया। सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि परिसर के खाली हिस्से में ही ड्राइविंग टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed