{"_id":"582a1b504f1c1b61368fe924","slug":"a-doctors-wants-to-deposit-20-years-advance-tax-at-nagar-nagam","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल का एडवांस टैक्स जमा हो जाएगा क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल का एडवांस टैक्स जमा हो जाएगा क्या...
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
विभिन्न सरकारी विभागों में बड़े नोट स्वीकार करने के बाद कई रोचक मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर से बेतियाहाता क्षेत्र के एक डॉक्टर ने एक साथ 20 साल का टैक्स एडवांस जमा करने की इच्छा जताई। हालांकि नगर निगम में ऐसी व्यवस्था न होने से यह संभव नहीं हो सका, लेकिन बडे़ नोटों पर पाबंदी के चलते नगर निगम को महज चार दिन में ही 1.20 करोड़ रुपये टैक्स मिल गए। काफी संख्या में लोगों ने पूरा बकाया टैक्स एक बार में ही जमा कर दिया।
नगर निगम लोगों को टैक्स जमा करने के लिए समय-समय पर ब्याज में छूट देता है। इस दौरान भी नगर निगम में अधिकतम 8 से 10 लाख रुपये प्रतिदिन जमा हो पाते थे, जबकि मंगलवार को मात्र एक दिन में 44 लाख रुपये टैक्स के रूप में मिले, जबकि चार दिन में नगर निगम में टैक्स के रूप में 1.20 करोड़ रुपये जमा हुए। ऐसा नगर निगम की ओर से काउंटर और विभिन्न इलाकों में लगाए गए कैंप में 1000 और 500 के नोट स्वीकार करने से संभव हो सका है।
बड़े नोट लेने से काफी संख्या में लोग अपना बकाया टैक्स जमा कर रहे हैं। बेतियाहाता क्षेत्र के एक डॉक्टर 20 साल का टैक्स एडवांस में जमा करना चाह रहे थे पर निगम में ऐसी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें मना कर दिया गया। निगम में टैक्स के रूप में 1000 और 500 के पुराने लिए जा रहे हैं। टैक्स निगम के काउंटर के अलावा इलाकों में लगे कैंप में भी जमा किए जा सकते हैं। मंगलवार को बड़े काजीपुर वार्ड में शिवमंदिर के पास कैंप लगेगा।
विज्ञापन
- रबीश चंद्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम