फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A book is beeing written on Yogi Aadityanatha

जल्द जान सकेंगे योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के हर पहलू

Sat, 01 Apr 2017 01:09 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 01 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
A book is beeing written on Yogi Aadityanatha
सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गोरक्ष पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जानने को इच्छुक लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं। योगी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। इस पुस्तक में योगी के बाल्यावस्था से लेकर मुख्यमंत्री तक के सफर से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी फोटो के साथ होगी। प्रभात पब्लिकेशन से प्रकाशित होने वाली इस पुस्तक के लिए तथ्य और फोटो के संकलन का काम मंदिर से जुड़े लोगों ने शुरू कर दिया है। यह पुस्तक 150 से 175 पृष्ठ की होगी। प्रारंभिक दौर में करीब 10 हजार प्रतियां प्रकाशित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के बारे में जानने को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों के बीच कौतूहल है। जितनी भी जानकारी लोगों को है वे उसे फोटो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, लेकिन इनमें बहुत सी भ्रांतियां हैं। मंदिर से जुड़े लोगों का मानना है कि पुस्तक के छपने के बाद ये भ्रांतियां दूर हो जाएंगी क्योंकि इसमें सारे तथ्य प्रमाणिक होंगे। पुस्तक का शीर्षक अभी तय नहीं है लेकिन लोगों के लिए इसमें बहुत सारी नई जानकारियां होंगी।
विज्ञापन


प्रभात पब्लिकेशन के मालिक प्रभात बताते हैं पुस्तक में योगी आदित्यनाथ के जन्म, घर, परिवार, पढ़ाई से लेकर गोरखनाथ मंदिर में पहली बार आगमन और पीठ के उत्तराधिकारी बनने से लगायत पहली बार सांसद तथा मुख्यमंत्री बनने तक की सारी जानकारी रहेगी। पुस्तक के लिए जरूरी तथ्य और फोटो संकलित होने के बाद योगी से विमर्श कर प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के बाद ही इसे प्रकाशित किया जाएगा। इस काम में दो माह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ पर भी छपे हैं तीन ग्रंथ
गोरखनाथ मंदिर से जुड़े धार्मिक ग्रंथ, पुस्तकों का प्रकाशन पहले भी दिल्ली का प्रभात पब्लिकेशन कर चुका है। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में तीन ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। अभी पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 26 मार्च को गोरखनाथ मंदिर आए योगी आदित्यनाथ ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ की स्मृति में एक पुस्तक का लोकार्पण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed