फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अनुशासनहीनता पर दो प्रधानाध्यापकों को चार्जशीट

अनुशासनहीनता पर दो प्रधानाध्यापकों को चार्जशीट

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में परिषदीय स्कूलों के दो प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने चार्जशीट दी है। जबकि एक शिक्षक का वेतन काटने और एक का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय देवकली बांसगांव में चेकिंग की। स्कूल में दो ही बच्चे उपस्थित पाए गए। विकास के लिए खर्च की गई राशि में अनियमितता पाई गई और अन्य अभिलेख भी सही नहीं मिले। प्रधानाध्यापक समरजीत पर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दी। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय धसकी, कौड़ीराम में महिला शिक्षक नीलम अनुपस्थित मिलीं । उनका एक दिन का वेतन काटने और भवन निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर पूर्व प्रधानाध्यापक व भवन प्रभारी राकेश नायक का वेतन रोकने का निर्देश बीएसए ने दिया है। जूनियर हाईस्कूल, धसकी में शिक्षक जय प्रकाश और अनुचर अजय कुमार गैरहाजिर मिले। प्रधानाध्यापक चेकिंग के समय दोनों का अवकाश दर्ज कर रही थीं। वहीं रसोइयां के आने के बाद भी मिड-डे मील नहीं बना था। स्कूल में 55 की जगह मात्र 11 विद्यार्थी उपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को चार्जशीट जारी की जबकि शिक्षक और अनुचर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed