{"_id":"67-97657","slug":"Gorakhpur-97657-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामंडल इलाके में साढ़े दस घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारामंडल इलाके में साढ़े दस घंटे गुल रही बिजली
Gorakhpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के बाशिंदे सोमवार को बिजली के लिए परेशान रहे। विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती की बात कही गई थी, लेकिन मनमाने ढंग से आपूर्ति बंद कराकर शिफ्टिंग का काम कराया गया। नतीजा यह रहा कि बड़ी आबादी को साढ़े दस घंटे बिजली के लिए तरसना पड़ा। लोगों में बिजली विभाग के इस रवैये को लेकर काफी नाराजगी रही।
पैडलेगंज-कालेसर फोरलेन निर्माण के क्रम में लाइन शिफ्टिंग के लिए तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दिन में 10 बजे से पांच बजे तक बिजली कटौती की घोषणा की गई थी। तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति रोकी गई लेकिन शाम पांच बजे के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं हुई। दिन भर की कटौती के बाद लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियां भी खाली हो चुकी थीं और लोग पानी के लिए परेशान रहे। इसकी वजह से पूरे तारामंडल क्षेत्र, जीडीए की कॉलोनियों, सर्किट हाउस, रामपुर, भगत चौराहा, विवेक पुरम, सिद्धार्थ एन्क्लेव, सिद्धार्थपुरम, बिलंदपुर, पैडलेगंज, दाउदपुर, देवरिया बाईपास समेत आदि जगहों पर लोगों ने दिक्कत झेली। साढ़े आठ बजे रात में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच लोग बिजली कटौती का कारण जानने के लिए परेशान रहे लेकिन उपकेंद्र का नंबर व्यस्त मिलता रहा और अफसरों के फोन रिसीव नहीं हुए।
00
आधी लाइन चालू हुई
सोमवार शाम साढ़े आठ बजे 33 केवी की नई लाइन में आधी दूरी तक सप्लाई चालू कर दी गई। जेई संघ के अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने बताया कि नई लाइन चालू करने के लिए शटडाउन का समय बढ़ा दिया गया था। पैडलेगंज से गोपालपुर पेट्रोल पंप तक नई लाइन में बिजली चालू कर दी गई है।