{"_id":"67-97594","slug":"Gorakhpur-97594-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चोर को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने चोर को पकड़कर जीआरपी के हवाले किया
Gorakhpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच से पर्स काटकर रुपये और गहने चोरी करने की आरोपी को पीड़ित महिला ने रविवार को पकड़ लिया। 23 अक्टूबर को हुई घटना के बाद से ही पीड़िता उसकी तलाश कर रही थी।
रुस्तमपुर मोहल्ले में रहने वाली 27 वर्षीया पूनम उपाध्याय 23 अक्टूबर की सुबह छह बजे मां दुर्गावती के साथ नौतनवां जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। टिकट लेने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर मां-बेटी ट्रेन के इंतजार में थीं, इसी बीच पहुुंची एक महिला नौतनवां जाने की बात कहकर उनके बगल में खड़ी हो गई। उसने पूनम का पर्स काटकर उसमें रखे 60 हजार रुपये, मंगलसूत्र और पायल निकाल लिया तथा धर्मशाला की तरफ फरार हो गई। केस दर्ज कराने के बाद तीन दिन से पूनम परिवार के साथ स्टेशन पर चोरनी को ढूंढ रही थी। रविवार की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर चोरी करने वाली महिला पूनम को मिल गई। आरोपी महिला ने पूछताछ में अपना नाम कलावती पत्नी रामअवध निवासी हुमायूंपुर, गोरखनाथ बताया। पुलिस ने उसके घर जाकर तलाशी ली लेकिन चोरी के सामान नहीं मिले। इंस्पेक्टर जीआरपी रमेश सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।