फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गगहा क्षेत्र में दोस्त ने हत्या कर फेंकी लाश

गगहा क्षेत्र में दोस्त ने हत्या कर फेंकी लाश

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर/हाटा। दोस्त के साथ बाइक से निकले युवक की लाश रविवार की सुबह गगहा के असवनपार-रियांव बांध पर मिली। चाकू से वार करने के बाद तार से उसका गला कसा गया था। सुबह बंधे पर शव मिलने की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार ने उसकी शिनाख्त की और घरवालों को जानकारी दी। बाइक के साथ उसका दोस्त लापता है। परिवार वालों ने दोस्त ही पर हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उरुवा इलाके के गजपुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय अमरजीत पुणे में मजदूरी करता था। तबीयत बिगड़ने पर नौ माह पहले घर आया था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। शनिवार शाम छह बजे गांव के ही आरिफ के साथ बाइक से घूमने निकला था। रात आठ बजे तक घर नहीं आने पर बड़े भाई अमरचंद ने फोन किया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। रविवार की सुबह गगहा के असवनपार-रियांव बांध पर लोगों ने 20 वर्षीय युवक की लाश देखी। चाकू से आंख, पेट और पीठ पर वार करने के बाद गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारों ने जख्म पर मिर्च पाउडर डाल दिया था। शव मिलने की सूचना पर रियांव, असवनपार के साथ ही आसपास के गांव के लोग जुट गए। घेवरपार के रहने वाले रिश्तेदार गणेश ने अमरजीत की शिनाख्त कर घटना की जानकारी घरवालों को दी। आरिफ के साथ ही बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अमरजीत चार दिन पहले संतकबीरनगर में रहने वाले दोस्त की बाइक ले आया था। अमरजीत के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed