फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 को हल्की बारिश होने के आसार

28 को हल्की बारिश होने के आसार

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे आया है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही। शाम को उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी शफीक अहमद ने बताया कि इस समय अरबियन क्षेत्र से पश्चिम उत्तर दिशा में एक चक्रवात बना हुआ है। जिसका पूर्वांचल में असर नहीं पड़ेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो सकता है। 28 अक्टूबर को आसमान में बदली छाएगी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आएगी। जिसके चलते ठंड बढ़ेगी। उन्होेंने बताया कि शनिवार को वायुमंडल में नमी की अधिकतम के कारण बदली छाई रही। लेकिन रविवार को आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed