{"_id":"67-97426","slug":"Gorakhpur-97426-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर के चार स्टेशन बनाए जाएंगे आदर्श स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर के चार स्टेशन बनाए जाएंगे आदर्श स्टेशन
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एनईआर के चार रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए स्टेशनों पर यात्री सहूलियतें बढ़ाई जाएंगी, साथ ही स्टेशन की इमारत का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
आदर्श स्टेशन बनाने के लिए पडरौना, जीरादेई, दारागंज और झूसी स्टेशन को चुना गया है। इन स्टेशनों के कायाकल्प के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति भी मिल गई है। स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया को चारों तरफ से घेरा जाएगा। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच की संख्या बढ़ाई जाएगी। आधुनिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। यात्री विश्रामालय को बेहतर लुक दिया जाएगा। पडरौना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए डारमेंट्री भी बनेगा। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। रेल प्रशासन ने इन कामों को पूरा करने के लिए छह महीने का लक्ष्य रखा है।
एनईआर के सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श स्टेशन के तहत कराए जाने वाले काम के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।