फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 पार्कों के सुंदर बनाने का प्रस्ताव जीडीए को भेजा

23 पार्कों के सुंदर बनाने का प्रस्ताव जीडीए को भेजा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मेयर ने शहर के विकास संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि विकास कार्य की योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए संजीदा हैं। रिलायंस इन्फोटेक कंपनी द्वारा पार्कों को सुंदर बनाने में लापरवाही करने पर उसका काम रुकवा दिया गया है। वहीं शहर के 23 पार्कों के सुंदरीकरण के लिए जीडीए को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर डॉ. सत्या पांडेय उन्होंने कहा कि सीआईडीसी (कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट काउंसिल) ने कहा कि शहर के विकास के लिए सीआईडीसी के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 8.66 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार का काम पूरा किया जा चुका है। सरफेस वाटर को पेयजल के रूप में सप्लाई करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक 105 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। 37 किलोमीटर सड़कों का निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। कूड़ा निस्तारण से लेकर सिल्ट के उठान को लेकर पूरा किया जा रहा है। पार्कों के सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वार्ड 48 के सुभाषचंद्र बोस पार्क, चित्रगुप्त पार्क और आजाद चौक, वार्ड नौ में चार पार्क, वार्ड 10 में तीन पार्क समेत कुल 23 पार्कों के सुंदरीकरण के लिए जीडीए को प्रस्ताव दिया गया है। इस मौके पर उपनगर आयुक्त अरविंद राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र, लेखाधिकारी बृजेश सिंह, मुख्य अभियंता एसके केसरी, इंटेक के सदस्यों समेत निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed