{"_id":"67-97053","slug":"Gorakhpur-97053-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री समेत 190 अपराधियों का बनेगा डोजियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री समेत 190 अपराधियों का बनेगा डोजियर
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस जिले के 190 अपराधियों का डोजियर फिर से तैयार करने जा रही है। अपराधियों का फोटो सहित पूरा विवरण दो दिन के अंदर थानेदारों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। बनने वाले डोजियर में लुटेरे, वाहन चोर, भू माफिया, सुपारी किलर सहित कई सफेदपोश के नाम शामिल हैं। डोजियर में इनकी सक्रियता के साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा।
जिले के 25 थाना क्षेत्रों में रहने वाले लुटेरे, सुपारी किलर, भू-माफिया, वाहन चोर, डकैत, पासपोर्ट माफिया सहित 190 अपराधियों को चिन्हित कर पुलिस इनका पूरा विवरण जुटा रही है। दोस्तों के साथ ही रिश्तेदारों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो नए डोजियर में जोड़ा जाएगा। किसी भी घटना में नाम सामने आने के बाद हर संभावित ठिकाने पर पुलिस तत्काल दबिश देगी। सूची में अंडरवर्ड से ताल्लुक रखने वाले चौरी चौरा के सलीम, जेल में बंद विनोद उपाध्याय, माफिया सुधीर व सत्यव्रत राय भी शामिल है। आईजी जोन एसके माथुर का पत्र मिलने के बाद एसएसपी ने सभी थानेदारों से दो दिन के अंदर अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी अपराधियों का विवरण देने को कहा है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि अपराधियों के साथ ही उनके सहयोगियों का नए तरीके से पूरा विवरण बनाया जाएगा। नई सूची के अनुसार पुलिस उनकी रोजाना मानीटरिंग करेगी।