{"_id":"67-96978","slug":"Gorakhpur-96978-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर के लिए पांच सौ कनेक्शन लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर के लिए पांच सौ कनेक्शन लटके
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग की सुस्ती का खामियाजा नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मीटर के अभाव में करीब पांच सौ आवेदन लटके हुए हैं। मीटर के लिए परेशान लोगों को बिजली विभाग आश्वासन देकर काम चला रहा है। समस्या का मुख्य कारण विभाग के स्टोर में मीटर का नहीं होना है।
सितंबर माह से ही विभाग के स्टोर में मीटर नहीं हैं। ऐसे में नए कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदन तो स्वीकार किए जा रहे है, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। फॉर्म, प्रोसेसिंग फीस आदि जमा करने के बाद भी लोगों को कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, जुलाई और अगस्त माह में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें बिजली विभाग ने व्यापक पैमाने पर नए मीटर लगाए। अभियान खत्म होते-होते विभाग के पास मीटर भी खत्म हो गए।
मीटर बदलवाने में भी परेशानी
बक्शीपुर के राजीव मौर्य ने सितंबर के पहले हफ्ते में उपखंड कार्यालय पर बिल गलत आने की शिकायत करते हुए मीटर टेस्ट कराया तो वह गड़बड़ मिला। तब से कई बार वह मीटर बदलवाने के लिए चक्कर लगा चुके हैं। रामजानकी नगर क्षेत्र के शुभव श्रीवास्तव की भी यही समस्या है।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान भी प्रभावित
बिजली विभाग इन दिनों एक बार फिर चेकिंग अभियान चला रहा है। इस दौरान लाइन लॉस रोकने एवं बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सभी कनेक्शन की जांच हो रही है। मीटर भी चेक किए जा रहे हैं। धीमे चलने वाले मीटर तत्काल बदले जाने हैं। लेकिन विभाग के पास मीटर नहीं हैं। ऐसे में अभियान की सफलता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
वर्जन-
बनारस में उच्चाधिकारियों की बैठक में मीटर खत्म होने से हो रही समस्या उठाई गई थी। आश्वासन मिला है। उम्मीद है कि जल्द मीटर उपलब्ध हो जाएंगे।
- एसपी पांडेय, अधीक्षण अभियंता महानगर