{"_id":"67-95828","slug":"Gorakhpur-95828-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो की तरह सामान्य बसों में भी सीट बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो की तरह सामान्य बसों में भी सीट बुकिंग
Gorakhpur
Updated Wed, 24 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वॉल्वो के बाद अब सामान्य रोडवेज बसों में भी सीट के रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी। बुकिंग के बाद रोडवेज की तरफ से मोबाइल पर एसएमएस के जरिये सीट नंबर और बस नंबर की जानकारी दी जाएगी। यात्री एसएमएस दिखाकर भी सफर कर सकेंगे। सभी बस स्टैंड पर बसों की समय सारिणी उपलब्ध होगी। यात्री बस में सवार होने से पहले गंतव्य तक पहुंचने की पूरी जानकारी ले सकेंगे।
बस स्टैंड पहुंचने पर कभी-कभी यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। आने वाले समय में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। स्टैंड पर हर बस के समय और स्टॉपेज के बारे में विस्तृत जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। हालांकि अभी लंबे रूट पर चलने वाली बसों के छोटे स्टॉपेज का समय दर्ज नहीं होगा। समय सारिणी की व्यवस्था के साथ ही रोडवेज की सामान्य बसों में सीट आरक्षण की तैयारी चल रही है। इस व्यवस्था में यात्री द्वारा सीट रिजर्वेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर बस नंबर और सीट नंबर की जानकारी एसएमएस के जरिये दी जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए गए निर्देश के बाद काम शुरू हो गया है।
00
इन बिंदुओं पर हो रहा काम
0 मोबाइल पर ही मिलेगी बसों की टाइमिंग भी।
0 बस अड्डों पर होगी बस के आगमन और प्रस्थान की सूची।
0 हर स्टॉपेज का टाइम टेबल संबंधित बस और बस स्टैंड पर दर्ज होगा।
00
लंबे रूट के बसों पर होगा पहले प्रयोग
सीट रिजर्वेशन की व्यवस्था गोरखपुर रीजन में पहले चरण में गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली बसों में की जाएगी। इसके लिए 10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। सीट रिजर्वेशन के प्रति यात्रियों का रुझान देखने के बाद रोडवेज अधिकारी इस व्यवस्था को अन्य रूटों पर लागू करने के संबंध में निर्णय लेंगे।