फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नर्सों ने 26 तक दाई के तबादले की मांग की

नर्सों ने 26 तक दाई के तबादले की मांग की

Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला अस्पताल में नर्स और दाई के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नर्सों ने निर्णय लिया कि वह मंगलवार से तीन दिन तक वह काली पट्टी बांधकर ही काम करेंगी। राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष कलावती देवी के नेतृत्व में नर्सों और कर्मचारियों ने एसआईसी से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। नर्सों ने चेतावनी दी कि यदि 26 सितंबर तक दाई का स्थानांतरण नहीं हुआ तो वह काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन

कलावती देवी ने बताया कि 20 सितंबर को दाई लक्ष्मी देवी द्वारा नर्स अकाला देवी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वह एडी (हेल्थ) के सामने भी अभद्र व्यवहार कर चुकी हैं। ऐसे में लक्ष्मी देवी के खिलाफ अस्पताल प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए और तत्काल प्रभाव से उसका स्थानांतरण गैर जनपद होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर तक नर्स काली पट्टी बांधकर काम करेंगी और यदि तब तक मांग नहीं मानी गई तो वह कार्य बहिष्कार पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed