फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हड़ताल के विरोधी गुट के अध्यक्ष पर हमला

हड़ताल के विरोधी गुट के अध्यक्ष पर हमला

Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीजल से चलने वाले टेंपो से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल का विरोध करने वाले संगठन के अध्यक्ष पर हड़ताल समर्थन टेंपो चालकों ने हमला कर दिया। अध्यक्ष के साथ मारपीट की सूचना पर संगठन के सदस्य जुटने लगे तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। शिकायत पर राजघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, शहर में टेंपो चालकों की हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। लेकिन हड़ताल का समर्थन कर रहे गुट से जुड़े टेंपों वालों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण पूर्वांचल ऑटो टेंपो महासंघ ने सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी थी। इनमें चार प्रमुख संगठन गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन, यूपी ऑटो-टेंपो एसोसिएशन, बेरोजगार ऑटो-टेंपो एसोसिएशन और गुरु गोरक्षनाथ टेंपो एसोसिएशन शामिल थे लेकिन गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा और उनके समर्थक कुछ टेंपो चालकों ने हड़ताल के पक्ष में थे। उन्होंने कुछ जगह अन्य संगठनों से जुड़े चालकों को टेंपो चलाने से जबरन रोकने की कोशिश की। सिटी ऑटो चालकों ने विरोध किया तो उनके टेंपो के शीशे तोड़ दिए। तुर्कमानपुर में सिटी ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार को हड़ताल समर्थकों ने घेर लिया। राजेश का आरोप है कि राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी नवीन यादव ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने नवीन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हड़ताल कर रहे गोरक्ष पूर्वांचल आटो ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा के नेतृत्व में टेपों वालों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। टेंपो चालकों की मांग थी कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस संबंध में डीएम पहल करके उन्हें बेरोजगार होने से बचा ले। मिश्रा ने बताया कि हड़ताल शांति पूर्वक हुई है।
विज्ञापन

परीक्षाओं के बाद लेंगे निर्णय
संपूर्ण पूर्वांचल ऑटो-टेंपो महासंघ के सदस्यों जीके द्विवेदी, देवेंद्र चंद्र रायजादा, अशोक चौधरी व पन्ने यादव ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महानगर में टेंपो का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा। हालांकि कुछ टेंपो चालकों ने गलत बयान जारी कर टेंपो चालकों को भड़काने का भी काम किया। यह भी कहा कि हड़ताल के संबंध में परीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद आगे गए महामंत्री और सचिव
गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन में अध्यक्ष जीके द्विवेदी और उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा के एक दूसरे के खिलाफ दिए जा रहे विरोधी बयान पर एसोसिएशन के महामंत्री और सचिव ने आगे आकर मोर्चा संभाला। जीके द्विवेदी ने परीक्षाएं होने के कारण हड़ताल नहीं करने का बयान दिया था लेकिन शत्रुघ्न मिश्रा ने एक दिवसीय हड़ताल करने की विज्ञप्ति जारी की थी। एसोसिएशन के महामंत्री आशीष शुक्ला और मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि जीके द्विवेदी को संगठन की कार्यकारिणी ने बहुमत से अध्यक्ष बनाया है। वह अध्यक्ष रहेंगे या नहीं, यह निर्णय कार्यकारिणी का है। साथ ही एसोसिएशन के उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed