{"_id":"67-95782","slug":"Gorakhpur-95782-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टि बाधित छात्रों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टि बाधित छात्रों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Gorakhpur
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राजकीय स्पर्श दृष्टि बाधित इंटर कालेज के छात्रों ने सोमवार को देर शाम डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र जिला विकलांग कल्याण अधिकारी की कार्यशैली को लेकर नाराज थे। बाद में प्रदर्शनकारी छात्रों से डीएम ने वार्ता की और छात्रों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारी के खिलाफ जांच कराएंगे।
शहर के लालडिग्गी क्षेत्र में राजकीय स्पर्श दृष्टि बाधित इंटर कालेज है। जिसके छात्रावास में सौ के करीब छात्र रहते हैं। ये दृष्टि बाधित छात्र देर शाम डीएम कार्यालय के समक्ष छात्र संघ अध्यक्ष भोलू शर्मा के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धरने पर बैठे राजेश गौंड़, श्यामू निषाद, सोनू भारती, संत श्रवण, सोमनाथ, सतीश मिश्रा आदि ने कहा कि जब तक अधिकारी का निलंबन नहीं होगा, तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।