{"_id":"67-95780","slug":"Gorakhpur-95780-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का लाइसेंस शुल्क बढ़कर 50 रुपये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का लाइसेंस शुल्क बढ़कर 50 रुपये हुआ
Gorakhpur
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अब कुत्तों के लाइसेंस के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। नगर निगम बोर्ड ने कुत्तों के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मेयर के इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद नगर निगम बोर्ड से भी स्वीकृति मिल गई है।
नगर पालिका के गठन के समय से ही कुत्तों का लाइसेंस शुल्क मात्र 1.20 रुपये सालाना था। करीब तीन दशक बाद भी नगर निगम की ओर से इस शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। ऐसे में कुत्तों का लाइसेंस देने में नगर निगम को नुकसान ही झेलना पड़ता था। स्टेशनरी खर्चे के साथ टैग बनवाने में नगर निगम को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती थी। ऐसे में मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कुत्तों के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि कुत्तों के लाइसेंस के लिए शुल्क 1.20 रुपये नगर पालिका के गठन के समय से चला आ रहा है। इसको बढ़ाया जाना जरूरी है। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करने के बाद नगर निगम बोर्ड ने इसको स्वीकृति प्रदान कर दी है। यानी अब कुत्तों का लाइसेंस लेने के लिए 50 रुपये सलाना शुल्क देना होगा।