फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अमनमणि का साथी गोरखपुर से गिरफ्तार

अमनमणि का साथी गोरखपुर से गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ/गोरखपुर। ठेकेदार ऋषि पांडे के अपहरण में अमनमणि त्रिपाठी के साथ आरोपी रवि शुक्ला को शनिवार सुबह लखनऊ पुलिस की एक टीम ने गोरखपुर से दबोच लिया। रवि बिछिया में एक छात्र नेता के घर पर ठहरा था। सीओ हजरतगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रवि को लेकर शनिवार देर रात तक पुलिस टीम राजधानी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सीओ हजरतगंज ने बताया कि सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी से रवि शुक्ला का पता लगने के बाद दरोगा अवधेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गोरखपुर भेजी गई थी। सुबह करीब दस बजे बिछिया निवासी गोरखपुर विश्वविद्यालय के एक छात्रनेता के घर से रवि को दबोच लिया गया। पुलिस ने छात्रनेता से अमनमणि और ठेकेदार के अपहरण में शामिल तीसरे अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। सीओ ने कहा कि तीसरा आरोपी कौन था? रवि से पूछताछ में इसकी जानकारी मिलेगी। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम दुर्गाबाड़ी स्थित अमनमणि के आवास पर भी गई लेकिन वह नहीं मिला। अमनमणि त्रिपाठी ने रवि व एक अन्य युवक के साथ मिलकर छह अगस्त की रात आवास विकास मुख्यालय के पास से ठेकेदार ऋषि पांडे का अपहरण कर लिया था। पांडे अपनी बीमार पत्नी को कार से लेकर दिल्ली जा रहा था तब यह वारदात हुई। करीब दो घंटे बाद पांडे को रहस्यमय परिस्थितियों में वीवीआईपी गेस्टहाउस के सामने छोड़कर अमनमणि व उसके साथी भाग गए थे। ठेकेदार ने कैंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन जांच में घटनास्थल गौतमपल्ली का पाए जाने पर मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया था। सीओ का कहना है कि रवि के मिलने के बाद अमनमणि तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed