{"_id":"67-93062","slug":"Gorakhpur-93062-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज यात्रियों के लिए सोनौली रोड पर भी खुलेगा यात्री प्लाजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज यात्रियों के लिए सोनौली रोड पर भी खुलेगा यात्री प्लाजा
Gorakhpur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन निगम की ओर से लखनऊ मार्ग के बाद सोनौली मार्ग पर भी यात्री प्लाजा खोलने की तैयारी है। इसके लिए गोरखपुर रीजन को जगह चिह्नित कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। दोनों रूट पर यात्री प्लाजा खोलने के लिए मुख्यालय में आठ आवेदन आए हैं। जगह का चयन होने के बाद आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
यात्री प्लाजा में रोडवेज बस के यात्रियों को उचित मूल्य पर खाना, पानी और साफ शौचालय की सुविधा मिलेगी। गोरखपुर रीजन में लखनऊ रूट पर बस्ती से पहले और सोनौली रूट पर आनंदनगर से पहले यात्री प्लाजा खोलने पर विचार चल रहा है। जगह का चयन करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन ने एआरएम की टीम बनाकर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि यात्री प्लाजा के लिए आठ आवेदन मुख्यालय में आए हैं। जगह चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही जगह चिह्नित होने के बाद यात्री प्लाजा पर काम शुरू हो जाएगा।