फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीधे ट्रांसफार्मर से दे दिए गए कनेक्शन

सीधे ट्रांसफार्मर से दे दिए गए कनेक्शन

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े मोहनापुर के चौहान टोला इलाके में चार ट्रांसफार्मर ऐसे हैं, जिनसे सीधे केबल जोड़कर लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। एक ओर जहां बिजली विभाग नियमों की अनदेखी कर रहा है, वहीं इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहनापुर के चौहान टोला स्थित जंगल हक्की नंबर दो में पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र के कटरे के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तारों के जाल से घिरा है। इसके अलावा शिवपूजन एकेडमी, शिवशक्ति मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से आधा किलोमीटर दूर तक घरों के कनेक्शन केबल के जरिए दे दिए गए हैं। बिजली को घर तक पहुंचाने के लिए बांस-बल्ली का सहारा लिया गया है। आलम यह है कि एक खंभे पर पचासों केबल दौड़ रहे हैं। खंभे इतने जर्जर हैं कि अक्सर टूट कर गिर जाते हैं। खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। चंदा देकर लाइनमैन बुलाया जाता है और इसी से नया खंभा लगाया जाता है। ऐसा तब हो रहा है जब पोल से 40 मीटर तक ही केबल दौड़ाने का नियम है। इसके पीछे विभाग सुरक्षा और लाइन लॉस को कारण बताता है। लोग परेशान होकर कई बार बिजली अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसा भी नहीं कि बिजली महकमे के पास पोल नहीं हैं। एक साल पहले मुहल्ले में कई सीमेंट के पोल गिराए गए, लेकिन विभाग ने इन्हें नहीं लगाया। इस बाबत एसडीओ महेंद्र मिश्र ने कहा कि कनेक्शन काफी पहले किए गए हैं। इसमें विभागीय कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों जिम्मेदार हैं। अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं की दिक्कत खत्म करने समेत गलत ढंग से कनेक्शन देने वालों पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन देना गलत है। इससे ट्रांसफार्मर बार-बार जलेगा। यह सीधे तौर पर लापरवाही है। जिम्मेदार लोगों से इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा। रही बात खस्ताहाल खंभों की तो इस संबंध में एक्सईएन, एसडीओ और जेई को निर्देश दूंगा कि इसे बिजनेस प्लान में शामिल करने के लिए इस्टीमेट दें। - एनके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, गोरखपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed