फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर के खाते से 19 हजार गायब

रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर के खाते से 19 हजार गायब

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पशुपालन विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर के बैंक एकाउंट को हैक कर जालसाजों ने 19 हजार रुपये गायब कर दिए। बुुजुर्ग ने बैंक और पुलिस में कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से कई सुराग जुटाए हैं, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बेलीपार, भिलोरा के रहने वाले एमपी पांडेय का यूनियन बैंक में पेंशन का खाता है। 28 मई को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 18994 रुपये निकाले गए हैं। 30 मई को उन्होंने मैसेज देखा तो इसकी जानकारी हुई। नौसड़ स्थित बैंक की शाखा में उन्होंने इसकी शिकायत की तो मैनेजर ने बताया कि इस खाते से हरियाणा के गुड़गांव में स्थित एक दुकान से मोबाइल खरीदा गया है। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि रुपये पीओए मोबाइल गुड़गांव के खाते में गये हैं। पीड़ित ने बेलीपार थाने में भी शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे एमपी पांडेय ने बताया कि बैंक और पुलिस अधिकारियों की मदद नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपने प्रयास से जालसाजों के बारे में काफी सुराग इकट्ठा कर लिए हैं। इन सबूतों के आधार पर ही अगर पुलिस कार्रवाई करे तो उनके रुपये तो वापस मिलेंगे ही साथ ही बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलती है तो साइबर सेल की मदद से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed