{"_id":"67-89478","slug":"Gorakhpur-89478-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Gorakhpur
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात आर्केस्ट्रा देखकर घर आए पति को इसकी जानकारी होने पर उसने पुलिस और लड़की के घर वालों को इसकी सूचना दी। लड़की की मां की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ सिकरीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बेलीपार के जीतपुर निवासी रेखा (30) शादी आठ मई 2014 को सिकरीगंज ढकवा बाजार निवासी लाल बिहारी के पुत्र सोहन से हुई थी। सोहन ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में आर्केस्ट्रा आया हुआ था। वह आर्केस्ट्रा देखने जा रहा था। इसी दौरान रेखा ने उसे आर्केस्ट्रा देखने जाने से मना किया। लेकिन उसके मना करने के बाद सोहन आर्केस्ट्रा देखने चला गया। रात दो बजे घर पहुंचा तो देखा रेखा ने फांसी लगा ली है। सोहन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और रेखा की मां हिमावती देवी को दी। हिमावती देवी की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने सास छुआड़ी देवी, ससुर लाल बिहारी तथा दामाद सोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।