{"_id":"67-88518","slug":"Gorakhpur-88518-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेरों जानकारियां दे गया ‘लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेरों जानकारियां दे गया ‘लक्ष्य’
Gorakhpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2014’ के आखिरी दिन बुधवार को भी युवाओं की भारी भीड़ जुटी। न सिर्फ युवा बल्कि उनके कॅरिअर को लेकर फिक्रमंद अभिभावक भी उनके साथ पहुुंचे। यहां विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल पर कॅरिअर से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं तो काउंसिलिंग कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन भी लिया।
होटल क्लार्क इन ग्रैंड में मंगलवार को शुरू हुए एजुकेशन फेयर के दूसरे दिन भी युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कॅरिअर को लेकर जागरूक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पहुुंचने का क्रम सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया। 11 बजे तक विद्यार्थियों की संख्या अच्छी-खासी हो गई। कॅरिअर को लेकर अपनी दुविधाएं दूर करने के लिए सिर्फ शहर ही नहीं, आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक पहुंचे। कॅरिअर गढ़ने की ढेरों उम्मीदों के साथ मेले में पहुंचे युवाओं को यहां मिली जानकारियां नई राह दिखा गईं। युवाओं का उत्साह तब और बढ़ गया जब विशेषज्ञों के जवाबों से उनकी दुविधाएं दूर होने के साथ उन्हें लकी ड्रा में टैबलेट, मोबाइल आदि उपहार भी मिले। विद्यार्थियों ने एक साथ सभी तरह के पाठ्यक्रमों और ढेरों संस्थानों के बारे में जानकारी देने वाले इस आयोजन को खूब सराहा। काउंसलिंग कार्यक्रम में काउंसलर तृप्ति ने युवाओं को कॅरिअर चुनने और इसे हासिल करने को लेकर विस्तार से बताया।
जानकारियों के साथ उपहार भी मिले
कॅरिअर से जुड़ी जिज्ञासाएं पूरी करने पहुंचे युवाओं का उत्साह तब दोगुना हो गया जब उन्हें उपयोगी जानकारियों के साथ लकी ड्रा के जरिए उपहार भी मिले। आशीष पांडेय को टैबलेट मिला तो दूसरे विनर विनय प्रजापति को रिस्ट वॉच और तीसरे विजेता कार्तिक चंद कौशिक को मोबाइल फोन मिला। कमल कुमार को रिस्ट वॉच दी गई।
विज्ञापन
दर्जन भर से अधिक स्टॉल से मिली नई राह
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पत्रिका ‘अमर उजाला सफलता’, ‘अमर उजाला समसामयिकी’ के बारे में जानने के लिए स्टाल पर दिन भर युवाओं की लाइन लगी रही। एजुकेशन फेयर में जीएलए यूनिवर्सिटी, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, एसआरएम यूनिवर्सिटी, फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, शोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट, ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, राधा गोविंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, स्टार एविएशन एकेडमी, नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, एक्युरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से स्टाल लगाए गए।