फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 जून तक चलेगी गोरखपुर-पुणे स्पेशल

28 जून तक चलेगी गोरखपुर-पुणे स्पेशल

Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर से पुणे के बीच चल रही ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को आगे भी चलाने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। यह ट्रेन अब 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, एसी थ्री टियर का 01, एसी टू टियर का 01 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 02 कोच सहित 18 कोच लगाए जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ आलोक सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 05, 12, 19 और 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे चलेगी। बस्ती, गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, भुसावल होकर तीसरे दिन भोर के 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में पुणे से 07, 14, 21 और 28 जून को प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.45 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 7.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में 30 मई को गोरखपुर से तथा एक जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से। इसके अलावा कृषक एक्सप्रेस में 30 मई को लखनऊ जं. से तथा 31 मई को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed