फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‘कॅरिअर के लिए पहले अपनी रुचि को समझें’

‘कॅरिअर के लिए पहले अपनी रुचि को समझें’

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ‘लक्ष्य-2014’ में आयोजित काउंसिलिंग कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जानी मानी काउंसलर तृप्ति ने युवाओं के कॅरिअर से जुड़े सवालों के जवाब दिए और रुचि के मुताबिक कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला के एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य’ में तृप्ति ने कहा कि दूसरों के कहने पर या दूसरों को देखकर कॅरिअर न चुनें, बल्कि अपनी रुचि को पहचाने। नसीहत दी कि खुद का व्यक्तित्व निखारिए, सिर्फ बैठने से काम नहीं चलेगा। कॅरिअर के लिए प्रभावी योजना बनाकर तैयारी जरूरी है। तृप्ति ने कॅरिअर काउंसलिंग के दौरान युवाओं से किसी के पीछे नहीं बल्कि खुद की इच्छाओं के अनुसार आगे बढ़ने की अपील की। चीजों को सहज रूप में प्रस्तुत करने का उनका रोचक अंदाज युवाओं को काफी भाया। परंपरागत क्षेत्रों के अलावा उन्होंने युवाओं को क्रिएटिव कॅरिअर के बारे में भी इनाम जीतने पर बढ़ा हौसला
विज्ञापन

12वीं के छात्र सुनील यादव के लिए ‘लक्ष्य-2014’ और भी शानदार बन गया। कॅरिअर से जुड़ी दुविधाओं के समाधान के लिए पहुंचे सुनील को ढेरों जानकारियों के साथ लकी ड्रॉ में मोबाइल फोन भी मिला। ऐसे में सुनील के लिए एजुकेशन फेयर दोहरी सौगात देने वाला साबित हुआ। सुनील ने कहा कि कॅरिअर से जुड़ी दुविधा दूर करने वह यहां पहुंचा था। कॅरिअर को लेकर उठाए गए पहले कदम पर मोबाइल फोन जीतने से हौसला बढ़ा है। द्वितीय पुरस्कार के तौर पर अंबरीश मौर्य ने घड़ी जीती तो तीसरे विजेता रामेश्वरम तिवारी को मोबाइल फोन मिला। बुधवार को भी यहां छात्र-छात्राओं के पास लकी ड्रॉ में पुरस्कार जीतने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के प्रति दिखा युवाओं में उत्साह
‘लक्ष्य’ में पहुंचे युवाओं को सिविल सेवा, यूजीसी-नेट, टीईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की महत्वपूर्ण पत्रिका ‘अमर उजाला सफलता’, ‘अमर उजाला समसामयिकी’ के प्रति खासा उत्साह दिखा। इसके बारे में जानने के लिए स्टाल पर दिन भर युवाओं की लाइन लगी रही।
इन संस्थाओं ने लगाए स्टॉल
युवाओं की भीड़ ने मेले में पहुंची संस्थाओं का उत्साह बढ़ाया। ‘लक्ष्य’ में उमड़े युवाओं ने विभिन्न संस्थाओं के स्टालों पर ढेरों सवाल पूछे। एजुकेशन फेयर में राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, एसआरएम यूनिवर्सिटी, फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जीएलए यूनिवर्सिटी, शोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट, ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, राधा गोविंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, स्टार एविएशन एकेडमी, नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, एक्युरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से स्टाल लगाए गए।

ऐसे आयोजन बेहद जरूरी : प्रो. सिंह
‘अमर उजाला’ का यह आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। समय-समय पर यह होते रहें, इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। ‘लक्ष्य-2014’ के उद्घाटन के बाद मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने इनाम जीतने वाले सुनील यादव के साथ हुए अपने संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 12वीं का वह छात्र बीटेक करना चाहता है और उसी के लिए वह जानकारी जुटाने यहां पहुंचा था। कॅरिअर को लेकर इस तरह की जिज्ञासा तथा जागरूकता जरूरी है, लेकिन जानकारियां पाने के लिए ऐसा मंच मिलना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में भी कॅरिअर से जुड़ी सूचनाओं के लिए युवाओं को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में इस आयोजन ने युवाओं को कॅरिअर विकल्प जानने का मौका उपलब्ध कराया है। कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed