फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यात्रियों के लिए भगवान बनकर आए एसएसबी के जवान

यात्रियों के लिए भगवान बनकर आए एसएसबी के जवान

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। संतकबीरनगर के चुरेब में हुए ट्रेन हादसे में आज कई लोग अगर जिंदा है तो वह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की बदौलत। बोगियों में फंसे यात्रियों के लिए एसएसबी के जवान भगवान बनकर आए। जिन्होंने ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के साथ ही रेलवे ट्रैक पर फिर से संचालन हो इसके लिए काम शुरू कर दिया था। एसएसबी डीआईजी विकास अरोरा भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों के संबंध में जवानों को दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर एसएसबी की पांच एंबुलेंस और सात चिकित्सा अधिकारी उपमहानिरीक्षक चिकित्सा डॉ. जितेन्द्र वात्सायन के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसएसबी के लगभग 550 जवान, अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी सभी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। डीआईजी एसएसबी विकास अरोरा ने बचाव कार्यों की कमान अपने हाथ लेते हुए तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित कराया। एसएसबी के बचाव दल के सदस्यों ने बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। खोजी दल के सदस्यों ने बोगियों में बिखरे पड़े यात्रियों के सामान को एकत्रित करके जीआरपी को सौंप दिया। यात्रियों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था की। बचाव कार्य के लिए एसएसबी ने तीन टीम बना ली थी। पहली टीम दिन में एक बजे से लेकर रात 10 बजे तक, दूसरी टीम ने रात 10 बजे से तीन बजे तक और तीसरी टीम रात तीन बजे से सुबह 10 बजे तक बचाव कार्य में जुटी रही। बचाव कार्य में सेनानायक प्रथम वाहिनी महराजगंज के एस बनकोटी, सेनानायक 9वीं वाहिनी मूर्ति सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी कमल कांत, सेनानायक (चिकित्सा) डॉ. विनय अग्रवाल, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. कमर सिद्दीकी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जी, डॉ. सादिक उल्ला, डॉ सुमित सौरभ, उपसेनानायक सतीश कुमार, सहायक सेनानायक पी.एल. शर्मा, पप्पू चकमा, शैलेन्द्र सिंह, रमेश शेरावत, सीओ हरपाल सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed